logo

हेमंत जी ने कंधे में हाथ रखा और बोले, घबराना नहीं! जेल में हूं, जिंदा हूं; गिरिडीह में बोलीं कल्पना सोरेन

kalpana_soren_on_stage.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने झारखंड की सक्रिय राजनीति में एंट्री कर ली है। गिरिडीह में सभा को संबोधित करते हुए कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा है कि आज 4 तारीख है। कल 3 तारीख को मेरा जन्मदिन था। मुझे उनसे (हेमंत सोरेन) मिलने का समय मिला। इसके बाद नम आंखों पर कल्पना ने कहा कि उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखा और कहा कि घबराना नहीं। जेल में हूं लेकिन जिंदा हूं। गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। 


हमने विपक्ष की मंशा को किया परास्त
कल्पना ने आगे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इतना बड़ा षड्यंत्र किया गया है। नीची घटिया सोच है। दिल्ली में बैठते हैं लेकिन दिल्ली वालों में दिल नहीं धड़कता है। आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक को कीड़ा समझते हैं। व्यवहार से पता चलता है कि कितनी घृणा भरी हुई है। हमारे मुख्यमंत्री को पद से उतारने के लिए षडंयत्र किया। झारखंड सरकार, झारखंडी सरकार, आदिवासी, दलित और वंचित सरकार गिराने की मंशा बिखर गई है। हमारे जितने भी विधायक हैं, जितने कार्यकर्ता हैं, मनोबल से प्रतीत होता है कि हमने उनको परास्त तो कर दिया लेकिन आने वाले समय के लिए आप सभी को मिलकर अपने आशीर्वाद को वोट के द्वारा ये यकीन दिलाना है कि झारखंड कभी झुकेगा नहीं। झारकंडी कभी झुकेगा नहीं है। 

अपने मनोबल को वोट में बदलकर आशीर्वाद दीजिए
कल्पना सोरेन ने कहा कि आने वाले समय में इस मनोबल और उत्साह को वोट रूपी आशीर्वाद में बदलकर विपक्ष को यकीन दिलाना है कि झारखंड कभी नहीं झुकेगा। झारखंडी कभी नहीं झुकता। कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में किसे जनादेश मिला आप सब जानते हैं। झारखंडी सरकार बनी। जिस दिन से सरकार का गठन हुआ, विपक्ष चाल चलने लगा। इसे गिराने की साजिशें की जाने लगी। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86