द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में मौसम ने करवट ली है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र और ज्यादा सक्रिय हो गया है। इसका असर अब झारखंड पर भी दिखने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए राज्य के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में अलर्ट
रांची समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, सिमडेगा और गुमला शामिल हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा और वज्रपात भी हो सकता है। बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।
बीते 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई-
गढ़वा: 116 मिमी (सबसे ज्यादा)
गारू (लातेहार): 102.2 मिमी
रांची: 57.02 मिमी
लातेहार: 57.02 मिमी
चक्रधरपुर: 40.01 मिमी
सरायकेला: 33.03 मिमी
पूर्वी सिंहभूम: 31.04 मिमी
खूंटी: 30.01 मिमी
रामगढ़: 28.04 मिमी
बोकारो: 28.02 मिमी
हजारीबाग: 26.06 मिमी
गुमला: 20.01 मिमी
राज्य में 1 जून से 24 जुलाई तक 660.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 52% अधिक है। रांची में इस सीजन में अब तक 888.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से लगभग दोगुनी (99% ज्यादा) है। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा चल रहा है। रांची का तापमान- 31.6 डिग्री। वहीं सबसे गर्म चाईबासा 34.4 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। यह सिस्टम ओड़िशा और पश्चिम बंगाल से होते हुए झारखंड में प्रवेश कर रहा है और पश्चिमोत्तर दिशा में आगे बढ़ेगा।
