logo

कोल्हान और संथाल परगना में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

RAINY.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिससे कोल्हान के कुछ जिलों में 24 जुलाई को भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है, इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, संताल परगना के कुछ जिलों में भी तेज़ बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि झारखंड के कई जिलों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि अगले कुछ दिनों तक उन्हें भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है। क्योंकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल मूसलाधार बारिश नहीं होगी। 
मौसम विभाग ने विशेष रूप से अलर्ट जारी किया है कि 23 जुलाई को लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जैसे जिलों में कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसी दिन संताल परगना के कुछ जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई स्थानों पर गर्जना और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। जिसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update Santhal Pargana Kolhan yellow alert Meteorological Department jharkhand Meteorological Department news