logo

छठी जेपीएससी : रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों के कैडर आवंटन मामले में HC में हुई सुनवाई, प्रार्थी को किया नोटिस जारी

HC41.jpg

द फॉलोअप डेस्क

छठी JPSC में रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों के मेरिट को कंसीडर करते हुए उनका कैडर आवंटन अनरिजर्व कैटेगरी में किया गया। इस संबंधन में चंदन कुमार, गौतम कुमार, संजय कुमार महतो एवं कुमार अविनाश की अपील याचिका पर सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई न्यायमूर्ति एस चंद्रशेखर की अध्यक्षाता वाली खंडपीट में हुई। जिसमें कोर्ट ने कार्यरत अनुशंसित अभ्यर्थी चंदन कुमार, गौतम कुमार, कुमार अविनाश की अपील में सुनवाई की और उनको प्रतिवादी बनाते हुए नोटिस जारी किया। हालांकि, कार्यरत अभ्यर्थी संजय कुमार महतो पहले से ही प्रतिवादी बनाए गए थे। वहीं, कोर्ट ने संजय कुमार महतो को भी नोटिस जारी किया। जिसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 27 फरवरी को तय किया।

यह भी पढ़ें: अब धनबाद के हिंदु और मुस्लिम धर्मावलंबियों को तीर्थयात्री कराएगी हेमंत सरकार

दरअसल, यह मामला छठी JPSC परीक्षा में आरक्षित वर्ग के जो कैंडिडेट अपने योग्यता के आधार पर सामान्य वर्ग में अपनी जगह बनाए थे। उन्हें सामान्य श्रेणी में ही कंसीडर करते हुए JPSC के द्वारा कैडर आवंटित किया गया था। लेकिन, प्रार्थी का कहना था कि कैडर आवंटन के लिए अपने चॉइस ऑफ सर्विस के लिए उनका कंसीडरेशन आरक्षित वर्ग में ही किया जाना चाहिए था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT