द फॉलोअप डेस्क
रांची जिले के हिंदू और मुस्लिम धर्मावलंबियों के बाद अब हेमंत सोरेन सरकार धनबाद के सभी 10 प्रखंडों से 81 हिंदुओं और 81 मुस्लिमों को तीर्थ यात्रा पर भेजेगी। इस सिलसिले में झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड केएमडी ने पत्र लिखकर 10 10 लोगों की सूची सभी प्रखंडों से मांगी है। तीर्थयात्री की उम्र 60 वर्ष से अधिक और धनबाद का स्थाई निवासी होना चाहिए। पूर्व में तीर्थ दर्शन योजना का लाभ उसने नहीं लिया हो। यात्रा में सहुलियत के लिए एक पारिवारिक सदस्य या सक्षम सहयोगी भी साथ ले जा सकते हैं जिसका विवरण आवेदन करते समय देना होगा। आवेदन करते समय लाभुक का शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ होना चाहिए।

ये यात्रा नि:शुल्क होगा
हिंदुओं को काशी हिंदू तीर्थ यात्रियों को विशेष ट्रेन से आईआरसीटीसी के माध्यम से फरवरी में द्वारिका और सोमनाथ की यात्रा कराई जाएगी। जबकि मुस्लिम तीर्थयात्री इस योजना के तहत अजमेर शरीफ, आगरा फतेहपुर सीकरी की यात्रा कर सकते हैं। बता दें की ये यात्रा नि:शुल्क होगा। झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची के प्रबंध निदेशक की ओर से जरूरी सूचना जिला प्रशासन को दी गई है।