logo

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, RIMS में वेतन संकट को लेकर भाजपा का सरकार पर तीखा हमला

PRADIP.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग में लापरवाही और अव्यवस्था बढ़ती जा रही है। डॉ.वर्मा के अनुसार, झारखंड के बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में डॉक्टरों और कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है और वे आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

सरकार पर लापरवाही और बयानबाजी का आरोप
प्रदीप वर्मा ने कहा कि वेतन विवाद और अव्यवस्था का सीधा असर मरीजों के इलाज पर पड़ सकता है। अस्पताल में पहले से ही कई समस्याएं हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। डॉ.प्रदीप वर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ बयानबाजी कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दवाओं की कमी और स्टाफ की नाराजगी से हालात और खराब हो रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही रिम्स कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया और व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो भाजपा सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करेगी। डॉ. वर्मा ने कहा कि जनता अब सरकार से जवाब चाहती है और बदलाव की उम्मीद कर रही है।


 

Tags - Jharkhand Healthcare system RIMS BJP JMM government