द फॉलोअप डेस्कः
बिहार के जमुई जिले में एक महिला जवान कि तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारी और महिला जवान के परिजनों को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, जमुई टाउन थाना क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी में नए घर बनाकर रह रही बीएमपी की महिला जवान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला जवान ने कुछ दिन पहले ही इस इलाके में अपना मकान बनवाया था और यहीं से अपनी नौकरी करती थी। अब तबीयत बिगड़ने से मौत की खबर समाने आई है। तबीयत बिगड़ने के बाद महिला जवान को आसपास के लोगों ने अस्पताल भी पहुंचाया। लेकिन,वहां जांच करने के बाद डॉक्टरों की टीम ने महिला जवान को मृत घोषित कर दिया।
मृतक बीएमपी महिला जवान की पहचान टाऊन थाना क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी निवासी संगीता कुमारी के रूप में हुई है। इधर, संगीता कुमारी दरभंगा में पोस्टेड थी। यह इससे पहले जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के इलाके में नया बनाकर रहना शुरू किया था। इसके बाद दो माह पहले बाथरूम जाने के दौरान गिर गई जिससे सर में चोट लग गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसका इलाज कराया गया। उसके कल देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई जिससे अस्पताल लाने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।