द फॉलोअप डेस्क
आज सावन की पहली सोमवारी पर बाबा भोलनाथ के दरबार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे। आदर्श नगर डिमना रोड स्थित सोमनाथ शिव मंदिर में धर्म पत्नी सुधा गुप्ता संग देवो के देव महादेव भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना कर राज्यवासियो के खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने 251 भक्तों के कलश यात्रा को भी रवाना किया। जो स्वर्णरेखा नदी में जाकर जल अर्पण किया।
शिव हर संकट को हरते हैं
इस दौरान बन्ना गुप्ता ने कहा कि भगवान शिव हर संकट को हर लेते हैं। भोलेनाथ नाम जाप मात्र से ही हर कष्टों से मुक्ति मिलती हैं। भगवान महादेव की पूजा से हर कार्यो में सफलता मिलती हैं। सोमनाथ मंदिर समिति के संयोजक दीपक गुप्ता ने मंत्री बन्ना गुप्ता और उनकी धर्म पत्नी सुधा गुप्ता को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जबकि पूजा समिति के तरफ से शिव परिवार का फोटो भेंट किया गया। पूजा अर्चना पंडित बिपिन झा के द्वारा पूर्ण कराया गया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N