द फॉलोअप डेस्कः
हजारीबाग एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी ने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। अनिता 70% जल गई हैं। उन्हें बचाने गए एसडीओ के दोनों हाथ जल गए हैं। पहले तो दोनों का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल के बर्न यूनिट में चला। इसके बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि आवास में पेंटिंग का काम चल रहा है। पत्नी को मॉर्निंग वॉक पर जाने से मना किया जिसके बाद हमदोनों में विवाद हुआ। इसके बाद अचानक अनिता ने आवास परिसर में रखे पेंट के तेल को छिड़कर आग लगा ली। मैंने आग बुझाने का प्रयास किया। उसे तुरंत आरोग्यम हॉस्पिटल ले गया। अनिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वहां से बेहतर इलाज के लिए बोकारो भेजा गया।