logo

गुरुजी के मोरहाबादी स्थित अवास अब उनकी पत्नी रुपी सोरेन के नाम आवंटित होगा

guruji_awas.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का  मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास अब उनकी पत्नी रूपी सोरेन के नाम पर आवंटित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भवन निर्माण विभाग ने इस आशय का प्रस्ताव तैयार किया है। गुरुजी की ही तरह रुपी सोरेने को आजीवन के लिए यह आवास आवंटित किया जाएगा। मालूम हो कि 2011 में तत्कालीन अर्जुन मुंडा की सरकार ने गुरुजी को यह आवास आवंटित किया था। उसके बाद से गुरुजी इस आवास में रह रहे थे। गुरुजी का पिछले चार अगस्त को निधन हो गया। उसके बाद उनकी विधवा रुपी सोरेन अब इस आवास में रहेंगी।


इधर मालूम हो कि झारखंड आंदोलन के नेतृत्वकर्ता रहे गुरुजी के रहते ही राज्य सरकार ने उनके मोरहाबादी स्थित आवास को हेरिटेज बिल्डिंग के रूप में तब्दिल करने का फैसला किया था। लगभग पांच करोड़ की राशि खर्च कर सरकार इसे हेरिटेज बिल्डिंग के रूप में तब्दिल कर रही है। गुरुजी की जीवनी और रहन-सहन के अनुरूप इसे विकसित किया जा रहा है। उनकी भूमिका को बिल्डिंग में प्रदर्शित करने की कोशिश हो रही है।


 

Tags - Jharkhand Dishom Guru Shibu Soren Ranchi residence will now be allotted in the name of his wife Roopi Soren heritage building is also being constructed