logo

गुरुजी के जीवन से गरीब, असहायों की सेवा करने की मिलती है प्रेरणा-  इरफान अंसारी

095.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिशोम गुरू शिबू सोरेन मेरे ही नहीं पूरे झारखंड के लिए प्रेरणाश्रोत हैं। उनके जीवन से मुझे गरीब, असहायों की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। ये बातें जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कही। दरअसल बुधवार को झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु से मिलकर विधायक डॉ इरफान ने आशीर्वाद लिया। उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान गुरुजी ने इरफान अंसारी को पूरी आत्मीयता से स्नेह और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें पूरी निष्ठा से राज्यहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। गुरुजी से मिलने के बाद इरफान ने कहा कि परम आदरणीय गुरुजी से मिलकर मैं काफी अभिभूत हूं। दया, करुणा, स्नेह, संघर्ष के प्रतिमूर्ति झारखंड निर्माता दिशोम गुरु का सानिध्य और आशीर्वाद मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं जब भी उनसे मिलता हूं तो मुझमें एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने जिस झारखंड के लिए अपना सर्वस्व त्याग कर आजीवन लड़ाई लड़ी उस झारखंड के सपने को हमे साकार करना है।

झारखंडी के हित में कार्य कर रही हेमंत सरकार
इरफान अंसारी ने कहा कि
राज्य के मुख्यमंत्री, मेरे बड़े भाई हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रत्येक झारखंडी के हित में कार्य कर रही है। आज जो भाजपा के विधायक झारखंडी जनमानस के भावनाओं के विरुद्ध हमारी सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते नजर आते हैं उनके विधायक बनने में गुरुजी का बहुत बड़ा योगदान है। गुरुजी के आजीवन संघर्ष के कारण की झारखंड राज्य का निर्माण हुआ और ये लोग विधायक-सांसद बन पाए। इरफान ने कहा कि हमारी सरकार झारखंडी जनमानस के लिए काम कर रही है। मैं भाजपा वालों से कहना चाहता हूं की सदन में बेवजह हंगामा कर झारखंड की जनता के कार्यों को बाधित ना करें।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT