logo

छह राज्यों के 60 से अधिक केंद्रों पर GTSE परीक्षा संपन्न, मेधावी छात्रों को मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति

छह राज्यों के 60 से अधिक केंद्रों पर GTSE परीक्षा संपन्न, मेधावी छात्रों को मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति

द फॉलोअप डेस्क:

गोल इंस्टीट्यूट (Gol Institute) की ओर से आयोजित गोल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (GTSE) 2026-27 की मुख्य परीक्षा रविवार, 22 नवंबर 2026 को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 60 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। इस परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करना, उन्हें प्रोत्साहित करना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक क्षमता का आकलन करने, प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और भविष्य की तैयारी को सही दिशा देने का अवसर मिला।

क्षेत्रवार सेमिनार में घोषित होंगे परिणाम, 100% तक मिलेगी छात्रवृत्ति

जीटीएसई मुख्य परीक्षा के परिणाम संबंधित जोन में आयोजित होने वाले सेमिनार में घोषित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, घड़ियां और बैग देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, अन्य प्रतिभागियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर सभी विद्यार्थियों को गोल के पाठ्यक्रमों में छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा 100 प्रतिशत तक होगी। गोल के सीएमडी बिपिन सिंह ने कहा कि हर क्षेत्र और हर परिवार में प्रतिभाएं मौजूद हैं। जरूरत उन्हें पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और आगे बढ़ने के अवसर देने की है। जीटीएसई के माध्यम से संस्थान का प्रयास है कि आर्थिक सीमाएं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति में बाधा न बनें। वहीं, सहायक निदेशक रंजय सिंह ने कहा कि क्षेत्रवार सेमिनार में परिणाम और पुरस्कार वितरण के साथ विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को भविष्य की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

बेहतर तैयारी और नियमित अध्ययन के लिए विद्यार्थियों को किया जाएगा प्रेरित

गोल इंस्टीट्यूट के अनुसंधान एवं विकास प्रमुख आनंद वत्स ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रगति के लिए विषयों की समझ, तार्किक चिंतन और प्रश्नों को हल करने की क्षमता का आकलन जरूरी है। जीटीएसई विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक स्थिति समझने और सुधार की दिशा पहचानने का अवसर देती है। वहीं, शैक्षणिक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि विद्यालय स्तर पर मिलने वाली सही प्रेरणा और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में अध्ययन की अच्छी आदतें विकसित होती हैं। जीटीएसई के माध्यम से नियमित अध्ययन, विषयों की स्पष्ट समझ, समय प्रबंधन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। संस्थान के अनुसार, पुरस्कार और छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार के लिए प्रोत्साहित करेंगे। गोल इंस्टीट्यूट ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीटीएसई का उद्देश्य प्रतिभाओं की पहचान करने के साथ उन्हें अवसर, मार्गदर्शन और उपलब्धि से जोड़ना है।
 

Tags - GTSE 2026-27Gol Talent Search ExaminationGTSE Main Exam 2026Gol Institute Scholarship