logo

जीएसटी काउंसिल की बैठक शुरू, झारखंड का राजस्व हानि की भरपाई पर जोर

gst-3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

माल एवं सेवा कर (जी एस टी) के टैक्स स्लैब को पुनः निर्धारित कर अलग अलग वस्तुओं के कर को निर्धारित करने के उद्देश्य से वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिल्ली में आज से दो दिवसीय, माल एवं सेवा कर परिषद (Goods & Service Tax Council) की बैठक के शुरुआत हुई। 3 एवं 4 सितंबर को चलने वाली इस बैठक में देश के सभी प्रदेशों के वित्त मंत्री अथवा शीर्ष अधिकारी भाग ले रहे है। इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री भारत सरकार  निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में की जा रही है।                                 


झारखंड सरकार की तरफ से वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर इसमें भाग ले रहे है। गौरतलब है कि झारखंड प्रदेश जी0 एस0 टी0 में कुछ बदलाव और राज्यों के राजस्व को और सुदृढ़ करने में इसकी सहभागिता पर जोर देता रहा है। मालूम हो कि कल भी जीएसटी परिषद की बैठक होगी। झारखंड अपनी प्राथमिकता को पहले भी रखा था। उसमें वित्त मंत्री ने जीएसटी के नये स्लैब से राज्यों को होनेवाले नुकसान की भरपाई की बात कही थी।

Tags - Jharkhand GST Council meeting begins emphasis on compensating the revenue loss of the states decision on new slab will come tomorrow