logo

रामगढ़ उपचुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार अपनी जीत का बनाएगा रिकॉर्ड- महुआ माजी

876.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हेमंत सोरेन की सरकार दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दिशा-निर्देश पर जिस तरह से काम कर रही है वह पूरे देश में एक मिसाल है। लोगों का रुझान झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ है। यह बातें राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कांके में कार्यकर्ता मिलन समारोह में कही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि जैसा समर्थन मिल रहा है, उससे लगता है कि 2024 के चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। रामगढ़ उपचुनाव में भी महागठबंधन उम्मीदवार अपनी जीत का रिकॉर्ड बनाएगा। कार्यक्रम के दौरान चंदवे के रहने वाले कई युवाओं ने झामुमो का दामन थामा।

तीन साल के कार्यकाल को लोगों ने सराहा
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि हेमंत सोरेन के तीन साल के कार्यकाल को राज्य के लोगों ने सराहा है। बीते एक साल में जो हुआ वह पिछले 20 सालों में नही हुआ था। वहीं, कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर ने कहा कि हमने अपने पांच माह के कार्यकाल में 32 पंचायत समिति का गठन किया।