logo

BREAKING : सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल ने पैनल को दी मंजूरी

ीोरर1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार द्वारा भेजे गए सूचना आयुक्तों के पैनल पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। राज्य सरकार की ओर से स्वीकृति के लिए भेजे गए चारों नामों को मंजूरी मिल गई है। स्वीकृत पैनल में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक के नाम शामिल हैं। राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन कुलकर्णी ने इस संबंध में राज्य सरकार को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है। अब कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग चारों को सूचना आयुक्त नियुक्त किए जाने संबंधी अधिसूचना जारी करेगा।

Tags - Jharkhand Information Commissioner Governor State Government Administration