logo

इतिहास को बहुत सलीके से सरकार ने किया है संरक्षित, आने वाली पीढ़ी को मिलेगा लाभ: फिलिप

490.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में आयोजित हो रहे जी-20 के ब्राजीलियन डेलीगेट्स फिलिप सेल्वा बुधवार को बिरसा मुंडा जेल सह पार्क का भ्रमण करने पहुंचे। बिरसा मुंडा पार्क के संग्रहालय का भ्रमण किया। फिलिप ने भ्रमण के दौरान कहा कि राज्य सरकार ने बिरसा मुंडा एवं अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी से संबंधित बारीकियों को संरक्षित किया है। यह काबिले तारीफ है। इतिहास को बहुत सलीके से सरकार ने संरक्षित किया है। इसका लाभ आने वाली पीढ़ी को मिलेगा।

ट्राइबल के रहन-सहन, कला-संस्कृति की ली जानकारी
ब्राजीलियन डेलीगेट्स ने भ्रमण के दौरान संग्रहालय में मूर्तियों के रूप में दिखाए गए औजार, मिट्‌टी के बर्तन के निर्माण की कला को बहुत उत्सुकता से देखी। फिलिप ने बड़ी जिज्ञासा से आदिवासी रहन सहन , कला संस्कृति और सभी संस्कारों के बारे में भी जानकारी ली।

बंदी कक्ष में जूता उतार कर गए
पार्क व जेल भ्रमण के दौरान सबसे खास बात यह रही कि जब फिलिप बिरसा मुंडा के बंदी कक्ष में गये तब उन्होंने अपना जूता उतार दिया। भगवान बिरसा  मुंडा की प्रतिमा को नमन किया। मूर्तियों के रखरखाव एवं पार्क की सुंदरता की भी उन्होंने तारीफ की। उन्होने बहुत उत्सुकता से भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी की जानकारी ली। इसके अलावा अन्य स्वंतत्रता सेनानियों के बारे भी परिचित हुए। फिलिप ने कहा कि राज्य सरकार ने इतिहास का बहुत ही सलीके से संजो कर रखा है। इसके लिए सभी संबंधित लोगों को उन्होंने बधाई का भागी बताया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT