logo

JSSC : सरकार ने 836 पदों पर शुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया रद्द की, अधियाचना वापस करने का आदेश

PROJECT_BHAWAN1.jpg


द फॉलोअप, रांची
राज्य सरकार ने जेएसएससी को चार विभागों के क्षेत्रीय कार्यालयों में नियुक्ति के लिए भेजी गयी अधियाचना को वापस करने का आदेश जारी कर दिया। इस तरह इन चार विभागों में जेएसएससी द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित कर दी गयी है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। मालूम हो कि कार्मिक द्वारा जेएसएससी को  नगर विकास एवं आवास विभाग, खान व भूतत्व, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने अपने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों में लिपिक के कुल 836 पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजी गयी थी। लेकिन बाद में कार्मिक ने पहले सभी चारो विभागों को अपना अपना अधियाचना वापस लेने का निर्देश दिया था। कार्मिक के आदेश पर चारों विभागों ने अधियाचना वापस लेने पर अपनी सहमति प्रदान कर दी। इसके बाद कार्मिक ने जेएसएससी को अधियाचना वापस लेने और नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया।


यहां मालूम हो कि जेएसएससी ने पहली बार 2023 में फिर 2024 में विभागों के क्षेत्रीय कार्यालयों में नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला। छात्रों ने फॉर्म भरे। अब प्रतियोगिता परीक्षा लिए जाने की जेएसएससी कोशिश कर रहा था। इसी बीच कार्मिक ने संबंधित विभागों को अधियाचना वापस लेने का निर्देश दे दिया। उसमें कहा गया है कि कैबिनेट द्वारा हाल में स्वीकृत लिपिकीय नियुक्ति नियमावली के अनुसार आगे नियुक्ति की जाएगी। अब जानकार सूत्रों का कहना है कि कुछ अन्य विभागों के भी क्षेत्रीय कार्यालयों में लिपिक के पद पर नियुक्ति के लिए समेकित रूप से जेएसएससी को अधियाचना भेजी जाएगी। संभव है कि अब पदों की संख्या में भी वृद्धि हो। लेकिन अधियाचना अब कब भेजी जाएगी, नियुक्ति प्रक्रिया कब शुरू होगी और परीक्षा और परीक्षाफल का प्रकाशन कब होगा, यह भविष्य के गर्त में चला गया है।

Tags - Jharkhand Personnel JSSC four departments 836 posts recruitment cancelled