द फॉलोअप डेस्क
राजभवन उद्यान अब 10 फरवरी तक खुला रहेगा। इसके लिए राज्यपाल रमेश बैस ने निर्देश दिया है। यहां के उद्यान की खूबसूरती देखने वालों के लिए यह एक अच्छी खबर है। अब 10 फरवरी तक जहां उद्यान देखने का मौका मिलेगा। वहीं, इसमें डेढ़ घंटे का इजाफा भी किया गया है। मतलब अब लोग 4.30 बजे तक राजभवन उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे। बताते चलें कि राजभवन उद्यान आम नागरिकों के भ्रमण व परिदर्शन के लिए 31 जनवरी से सात फरवरी तक ही खोला जाना था। साथ ही पूर्व में उद्यान भ्रमण का समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित था। मगर अब तीन दिन और भी खुलेगा।

यह भी पढ़ें : विधायक इरफान अंसारी, साहिबगंज डीसी से सोमवार को ईडी करेगी पूछताछ
52 एकड़ में फैला है राजभवन
राजभवन उद्यान में 250 वेराइटी के 15 हजार से अधिक गुलाब के फूल लगाए गए हैं। यहां के अशोक उद्यान, बुद्धा गार्डेन, अकबर गार्डेन में मौसमी फूलों को देख सकेंगे। इस परिसर में महात्मा गांधी औषधीय पौधों भी लगे हैं। फूलो झानो उद्यान और लिली तालाब का भी लोग दीदार करते हैं। बताते चलें कि करीब 52 एकड़ फैले राजभवन परिसर के उद्यान में नौ फव्वारे लगे हैं। लोगों को रुद्राक्ष और कल्पतरू के पेड़, पीला बांस, इलाइची के अलावा संतरा, थाईलैंड का अमरूद, एप्पल बेर और अन्य औषधीय पौधों भी लोगों को देखने का मौका मिलता है। इसके अलावा राजभवन की आर्ट गैलरी में झारखंड की संस्कृति पर आधारित सोहराय पेंटिंग्स भी लोगों का मन मोह लेती है। बताते चलें कि राजभवन उद्यान साल 2004 में पहली बार आम लोगों के लिए खोला गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT