द फॉलोअप, रांची
मतदाता सूची में नाम जोड़ने या परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने के लिए 08 एवं 09 अगस्त 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। झारखण्ड के सभी मतदान केंद्रों पर शनिवार एवं रविवार (8 एवं 9 अगस्त 2026) को मतदाताओं के सहयोग हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने आह्वान किया है कि 1 अक्टूबर 2026 के अर्हता तिथि तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी पात्र भारतीय नागरिक फॉर्म 6 एवं घोषणा पत्र भरकर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं।
.jpeg)