logo

33% महिला आरक्षण को समर्थन दें सभी सियासी पार्टियां, संसद में बढ़ेगी भागीदारी; गीता कोड़ा ने की अपील

gk_pc.jpg

रांची:

नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के ड्राफ्ट को केंद्र से मंजूरी मिल गई है. इसे लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि  16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वह इस अधिनियम में अपना समर्थन दें. ऐसे में 2029 में महिलाएं को नेतृत्व का मौका मिलेगा. 


विकसित भारत का लक्ष्य महिलाओं के बिना संभव नहीं
गीता कोड़ा ने कहा कि इस अधिनियम के तहत 33 पर्तिशत आरक्षण महिलओं को मिलेगा. ऐसे में वह विधानसभा से संसद में अभी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी. साल 2047 का विकसित भारत ला लक्ष्य बिना महिलाओं के भागीदारी से संभव नहीं हो सकता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं के बारे में सोचा है. इसके लिए सभी महिलाएं उनका धन्यवाद कर रही है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत उन्हें नेतृत्व कारण महिलाओं को मौका मिलेगा कि वह नेत्रिवा कर सकें.

 

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं भागीदारी अहम रहेगी
इसके अलावा उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भी महिलाओं ने अच्छा काम किया. जहां उन्हें मौका मिला उन्होंने वहां अच्छा प्रदर्शन किया है. अब महिला आरक्षण मिल जाने के बाद राष्ट्र निर्माण में महिलाओं भागीदारी अहम रहेगी. इसके अलावा उन्होंने एक नंबर बताया जिसमें लोग मिस्ड कॉल करके इस अधिनियम का समर्थन कर सकते है. वह नंबर है 9667173333. 

 

Tags - Women Empowerment Act BJP appeal to support Women Empowerment Act Women Empowerment Act news Women Empowerment Act in India jharkhand BJP on Women Empowerment Act BJP on Women Empowerment Act Latest Women Empowerment Act News