द फॉलोअप डेस्क:
Jharkhand News: झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा में 108 एंबुलेंस सेवा बाधित करने के आरोप में 28 कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इनमें 14 एंबुलेंस पायलट और 14 ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) शामिल हैं। आरोप है कि हड़ताल के दौरान इन कर्मचारियों ने 108 एंबुलेंस की चाबियां अपने पास रख ली थीं, जिससे एंबुलेंस सेवा प्रभावित हुई। शनिवार को सम्मान फाउंडेशन की जिला कोऑर्डिनेटर ने गढ़वा सदर थाना में सभी 28 कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

सदर अस्पताल से लेकर सीएचसी तक के कर्मी नामजद
प्राथमिकी में गढ़वा सदर अस्पताल के कर्मचारियों के अलावा सीएचसी रंका, सीएचसी मंझिआंव, सीएचसी चिनियां, सीएचसी भवनाथपुर, पीएचसी कांडी और रमकंडा लोकेशन पर तैनात कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। सदर अस्पताल से मनोज कुमार, मो. फैय्याज अंसारी, ओम प्रकाश, मुना कुमार, अरुण कुमार यादव और आनंद कुमार ठाकुर को नामजद किया गया है। वहीं, रंका से बिमलेश यादव, राजू कुमार ठाकुर, मिथिलेश कुमार यादव और राजेश कुमार यादव के नाम प्राथमिकी में दर्ज हैं।

पुलिस और विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई
इसके अलावा कांडी से चंदन कुमार और अमरेंद्र पांडेय, मंझिआंव से राजू कुमार, परविंद्र कुमार राम, अर्जुन रजक और धीरज कुमार राम को आरोपित बनाया गया है। चिनियां से रामनाथ ठाकुर और अमरेंद्र विश्वकर्मा, भवनाथपुर से आत्मा राम और पुष्प रंजन तथा रमकंडा से मंजीत कुमार, पंकज कुमार साह, राहुल पासवान और सुमन कुमार ठाकुर के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कमलेश कुमार यादव, लीलेंश्वर पासवान, राकेश कुमार और लक्ष्मी चौधरी को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया है। मामले में संबंधित विभाग और पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।