logo

रांची : दो सहेलियों के साथ रांची में सामूहिक दुष्कर्म, 5 आरोपी गिरफ्तार

gangrape1.jpg

रांची : 
 धुर्वा थाना क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है। यहां बीती रात दो लड़कियों के साथ 6 लड़कों ने मिलकर रेप किया। जानकारी के मुताबिक छह लड़कों ने पहले एक महिला के साथ गैंगरेप किया। फिर उसकी सहेली को बुलाकर उसके साथ भी सामुहिक दुष्कर्म किया। लड़कियों ने शोर मचाया तो दोनों को जान से मारने की धमकी दी।  घटना को अंजान देकर सभी युवक फरार हो गए। घटना के बाद दोनों पीड़िता धुर्वा थाना पहुंची। पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है। पुलिस हटिया, तुपुदाना सहित अन्य क्षेत्र में छापामारी कर रही है। 


घर छोड़ने जा रहा था युवक 
जानकारी के अनुसार एक युवती अपने ननद के घर तुपुदाना से आई थी। उसे अपने घर वापस लौटना था। पड़ोस के एक युवक के साथ ननद ने महिला को वापस तुपुदाना भेजा। तभी रास्ते में ही युवक ने दुष्कर्म की घटना केा अंजाम दिया। इसके बाद  महिला को घर छोड़ने के बजाए, उसे अपने दोस्तों पास ले गया। खुद रेप करने के बाद बाकी पांच आरोपियों को भी घटना स्थल पर बुलाया। युवकों ने महिला को जान मारने की धमकी देते हुए अपने दोस्त को बुलाने के लिए कहा। महिला ने डर से फोन कर अपनी एक सहेली को बुलाया। युवकों ने उस महिला को पकड़ लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी बारी से दोनों के साथ दुष्कर्म किया। 


जान से मारने की धमकी दी 
घटना को अंजाम देने के बाद युवकों ने दोनों युवतियों को खूब डराया धमकाया। इतना कहते हुए सभी वहां से फरार हो गए। आधी रात को दोनों महिला धुर्वा थाना पहुंची। वहां पुलिस तो पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को पकड़ लिया है बाकी एक की तलाश जारी है।