logo

आदित्यपुर में चंद्रमौलेश्वर नर्मदेश्वर शिव मंदिर की छत ढलाई कार्य शुरू, झामुमो नेता गणेश महाली ने किया पूजन

Screenshot_2026-08-11_151100.jpg

सरायकेला 
झामुमो नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली ने मंगलवार को आदित्यपुर के सतबहिनी जमालपुर स्थित चंद्रमौलेश्वर नर्मदेश्वर शिव मंदिर के छत ढलाई निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया।
आस्था और जनसेवा का संदेश
इस मौके पर गणेश महाली ने कहा कि मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। इसके निर्माण कार्य में सहभागी बनना उनके लिए सौभाग्य और संतोष का विषय है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहेंगे। मौके पर सिकंदर सिंह, मृत्युंजय शाह, गौतम शाह, नागेंद्र सिंह, लखपति सिंह, रोशन शाह, संतोष झा, अशोक सिंह, रोहित सम्राट, कृष्णा पंडित सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Tags - Ganesh Mahali JMM Adityapur Shiv Temple Jharkhand