logo

साईबर क्राइम : पॉल्ट्री फार्म के नाम पर खरीदी गयी पॉश मशीन से 1.10 करोड़ की धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार

arrested-1.jpg

रांची 

तीन शातिर दिमाग वालों ने मिलकर पॉल्ट्री फार्म के नाम पर पॉस मशीन खऱीदी और उससे जालसाजी की। वो भी विदेशी बैंक से राशि मंगाकर। इस बाबत सीआईडी के साइबर अपराध थाने ने तीन अपराधियों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार तीनों अपराधी पॉश मशीन के जरिये ठगी का काम करते थे। गिरफ्तार अपराधियों में बोकारो हरला थाना क्षेत्र निवासी नीरज कुमार पाण्डेय, रांची के गाड़ी गांव निवासी अशोक कुमार और तमिलनाडु के चेन्नई निवासी काजिम के नाम हैं। इनमें से नीरज पांडेय मूलरूप से बिहार के विक्रमगंज का निवासी है। वहीं अशोक कुमार रांची के मेसरा में पॉल्ट्री फार्म का व्यवसाय करता है। उसने दोनों की सलाह पर पॉल्ट्री फार्म के नाम पर चार पॉश मशीन की खरीदारी की थी। 

इसे भी पढे़ं- ऐतिहासिक पल: राज्यसभा के संचालन के लिए बने सिर्फ महिला नेताओं के पैनल में झारखंड की इस नेत्री को किया गया शामिल

इस तरह हुआ खुलासा 
इस बाबत आरबीएस बैंक के अधिकारी पंकज भगत ने नीरज पांडेय के खिलाफ रांची साईबर क्राईम थाना में 1.10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी नीरज पाण्डेय ने आरबीएल बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया था। आरंभ में बैंक ने नीरज को एक लाख रुपया का क्रेडिट लिमिट निर्धारित किया। लेकिन कुछ ही दिनों में नीरज के खाते में विदेशी बैंक के खातों से बड़ी-बड़ी रकम ट्रांसफर होने लगी। इसे देखकर नीरज के खाते का क्रेडिट बढ़ाकर 1.10 करोड़ कर दिया गया। इसी दौरान नीरज ने पॉस मशीन का इस्तेमाल कर क्रेडिट कार्ड का पूरा लिमिट को अन्य साथियों के साथ मिलकर पॉस मशीन से निकाल लिया। बैंक की ओऱ से जांच करने पर पता चला कि आरोपी नीरज के खाते से विदेशी खातों में लेन-देन हुआ। जब बैंक ने राशि लौटाने का दबाव बनाया तो सभी जालसाजों ने इनकार कर दिया। इसके बाद आरबीएल  बैंक के मुख्य कार्यालय ने नीरज के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी।