द फॉलोअप डेस्क
लोअर बाजार प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और अंजुमन इस्लामिया के निर्वाचित सदस्य मो. खलील का मंगलवार की देर रात आकस्मिक निधन हो गया। इस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक जुझारू, संघर्षशील और कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया। कांग्रेस संगठन के लिए दिन रात खड़ा रहने वाले खलील अब इस दुनिया में नहीं हैं। इनके निधन का समाचार सुनकर मैं व्यक्तिगत तौर पर मर्माहत हूं। इस दुख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में जगह दें।

कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि खलील के निधन से मैं व्यक्तिगत तौर से मर्माहत हूं। हमने आज संघर्षशील कार्यकर्ता को खो दिया है। इनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। जो मेरे व्यक्तिगत जीवन में इसकी भरपाई नहीं हो सकती। शोक व्यक्त करने वालों में राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, विनय सिन्हा दीपू, राजीव रंजन प्रसाद, कुमार राजा, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र त्रिवेदी, अरूण श्रीवास्तव, अजय सिंह, राजेश चन्द्र राजू, नेली नाथन, भानू प्रताप बड़ाईक आदि शामिल हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT