logo

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने दिवंगत भूपल साहु के परिजनों से की मुलाकात 

AMBA0029.jpg

रांची 

केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के बेंगबरी के मूल निवासी भूपल साहु की विगत दोनों रांची कांके में गला रेट कर हत्या कर दी गई थी। बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने दिवंगत भूपल साहु के परिजनों से उनके रांची चटकपुर स्थित निवास स्थान पहुंचकर मुलाकात की और ढांढस बंधाया। इस दौरान अंबा प्रसाद ने मृतक के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। अंबा प्रसाद ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों को जल्द चिन्हित करते हुए गिरफ्तारी कराने एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु मांग की है। रांची के कमड़े में हुई इस दर्दनाक वारदात की जानकारी अंबा प्रसाद के द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी के राजू को भी दी गई एवं जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है। 


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest