द फॉलोअप डेस्क
झामुमो ने पलामू और बोकारो जिला कमेटियों का गठन कर दिया है। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजेंद्र कुमार सिन्हा गुड्डू को पलामू जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बाल किशुन उरां को उपाध्यक्ष, रंजन चंद्रवंशी को सचिव, अनुराग सिंह को संगठन सचिव, रमेश कुमार सिंह को सह सचिव और विशाल कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह रतनलाल मांझी को बोकारो जिलाध्यक्ष बनाया गया है। गिरधर मांझी और धुन्नू हांसदा को उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार महतो को सचिव, मुक्तेश्वर महतो को संगठन सचिव, पानबाबू केवट को सह सचिव और पंकज जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिला अध्यक्षों को जिला कमेटियों के विस्तार के लिए जल्द से जल्द नामों की अनुशंसा करने का निर्देश भी दिया गया है।