बोकारो:
झारखंड के पूर्व मंत्री सह बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह (Samresh Singh) की तबीयत शनिवार को अचानक खराब हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल के सीसीयू वार्ड में भर्ती (Admitted in CCU ward of Bokaro General Hospital) कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल रेफर (referred medanta) कर दिया गया। पूर्व मंत्री समरेश सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण समेत कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंच कर उनका हाल जाना। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।