logo

झारखंड कैडर के IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सचिव

amit_khare000.jpg

रांची

झारखंड कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी (सेवानिवृत्त) अमित खरे को भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णरन का सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति से मंजूरी मिल चुकी है।
जारी आदेश में कहा गया है कि खरे को केंद्र सरकार के सचिव के पद और वेतनमान के समकक्ष दर्जा दिया गया है। उनकी नियुक्ति अनुबंध के आधार पर तीन साल के लिए की गई है, जिसकी गणना कार्यभार संभालने की तारीख से होगी। हालांकि, जरूरत पड़ने पर सरकार इस अवधि में बदलाव कर सकती है।


अमित खरे का प्रशासनिक सफर
•    1985 बैच के झारखंड कैडर के IAS अधिकारी।
•    पीएम नरेंद्र मोदी के एडवाइजर रह चुके हैं।
•    केंद्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण सचिव और शिक्षा सचिव जैसे अहम पदों पर काम किया।
•    नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) को लागू कराने में प्रमुख भूमिका निभाई।
•    ईमानदारी और कड़े प्रशासनिक रुख के लिए पहचाने जाते हैं।
झारखंड से गहरा जुड़ाव
झारखंड कैडर से आने वाले खरे का रांची सहित राज्य के कई जिलों से विशेष लगाव रहा है। राज्य गठन के शुरुआती वर्षों में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं और प्रशासनिक फैसलों से अपनी छाप छोड़ी।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News