जमशेदपुर
जमशेदपुर (Jamshedpur) के पूर्व डीएसपी (Former DSP) अंजनी कुमार तिवारी (Anjani Kumar Tiwari) का टीएमएच (TMH) में इलाज (Treatment) के दौरान निधन (Death) हो गया है। वे किडनी संबंधी बीमारी (Kidney Disease) से पीड़ित थे और 28 सितंबर से टाटा मुख्य अस्पताल (Tata Main Hospital) में भर्ती (Admitted) थे। बुधवार सुबह 8:20 बजे उन्होंने अंतिम सांस (Breathed His Last) ली। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे (Police Department) सहित शहर में शोक की लहर (Wave of Mourning) है।

जमशेदपुर पीसीआर डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे
अंजनी कुमार तिवारी 31 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर पीसीआर डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने लंबे पुलिस करियर में उन्होंने एक तेजतर्रार, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में पहचान बनायी थी। साकची थाना सहित जमशेदपुर के कई थानों में उन्होंने थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा सीआइडी और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभायी। डीएसपी के पद पर रहते हुए भी उनकी कार्यशैली और पुलिसिंग में सक्रियता की सराहना होती रही।

पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा
वे अपने पीछे पत्नी रजनी पांडे और तीन पुत्रियों श्वेता, अंकित व निधि समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पारिवारिक जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मानगो के डिमना रोड स्थित संजय पथ, सुंदर गार्डन के डुप्लेक्स संख्या 1ए आवास पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा। इसके बाद दोपहर एक बजे पार्वती घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर पुलिस अधिकारियों, सहकर्मियों और शहर के गणमान्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
