logo

पूर्व सीएम मधु कोड़ा, विनोद सिन्हा, अनिल बस्तावड़े सहित अन्य ED कोर्ट में हुए पेश

MADHU1.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

मनी मनी लांड्रिंग केस के आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उनके सहयोगी  विनोद सिन्हा, अनिल बस्तावड़े सहित अन्य ED कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान मामले में ईडी के आयकर अधिकारी प्रभाकांत की गवाही हुई। जानकारी के मुताबिक ये ईडी के 14वें गवाह है। मामले को लेकर ईडी ने कांड संख्या ईसीआईआर 2 / 2009 दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: पूजा सिंघल ने ED कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत पर सुनवाई कल

2012 में 7 आरोपियों के खिलाफ गठित किया गया था आरोप

मालूम हो कि ED ने मधु कोड़ा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ 3 हजार 600 करोड़ रुपए की मनी लांड्रिंग का आरोप लगाया है।  मामले में मधु कोड़ा सहित 7 आरोपियों के खिलाफ सितंबर 2012  में आरोप गठित किया गया था। इसमें मधु कोड़ा, विनोद सिन्हा, विकास सिन्हा, विजय जोशी, अनिल बस्तावडे, अरविंद व्यास ट्रायल फेस कर रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT