logo

सीएम हेमंत ने की सौगातों की बौछार, एक साथ कई योजनाओं की शुरुआत

bach1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज 14 अक्टूबर को झारखंड मंत्रालय में एक साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा मुंबई के नवी मुंबई में सात मंजिला झारखंड भवन का आधारशिला ऑनलाइन रूप में रखा गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री के द्वारा पकरीबरवाडीह में‌ 220/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन के निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया। इस सब-स्टेशन के बनने से पकरीबरवाडीह और इसके आसपास के क्षेत्र डेमाटांड़, बरकागांव, ललकीमाटी केरेडारी और टंडवा के क्षेत्र को डीवीसी पर आत्मनिर्भरता समाप्त हो जाएगी। इसके साथ ही झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 498 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी यानी सीएचओ को नियुक्ति पत्र सौंपा। 

Tags - hemant soren jharkhand news jharkhand latest news jharkhand ki khababr jharkhand update