logo

पहली बार सोरेन परिवार के बिना मन रहा झामुमो का झारखंड दिवस, ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

ralley_5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड आंदोलन के जमाने से ही हर साल 2 फरवरी को दुमका में झारखंड दिवस मना कर झामुमो अपनी पार्टी रैली करती है। हर साल झामुमो का यह राजनीतिक उत्सव होता है। इस साल यह पहली बार होगा जब पहली बार शिबू सोरेन परिवार के बिना यह कार्यक्रम मनाया जाएगा। दुमका में कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में सूबे के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी शिरकत करेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता ने मंत्रिपद की शपथ ली। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन रेस हो गया है। डीसी-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और कई दिशा निर्देश दिए।


न तो कोई विधायक और न ही सोरेन परिवार से कोई होगा शामिल
गौरतलब है कि झारखंड पिछले 2-3 दिन राजनीतिक संकट से गुजर रहा था। इसे लेकर सत्ताधारी दल के सभी विधायकों को हैदराबाद भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। पीएमएलए कोर्ट ने उसे ईडी को 5 दिनों के रिमांड पर भेजा है। इसे लेकर न तो कोई विधायक और न ही सोरेन परिवार से कोई इस कार्यक्रम में शिरकत करेगा। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पूरे शहर में जगह-जगह पर तोरण द्वार लगाया गया है।  


मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जेएमएम के स्थापना दिवस समारोह में करेंगे शिरकत 
झारखंड मुक्ति मोर्चा का 45 वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को दुमका के गांधी मैदान में शाम 7 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गांधी मैदान को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं पूरे शहर में पार्टी का झंडा, होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं। आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे, जो शाम में समारोह में शिरकत करने दुमका पहुंच रहे हैं।