logo

विधानसभा चुनाव में जो भी उम्मीदवार होगा वह कांग्रेस का होगा, व्यक्ति विशेष का नहीं- केशव महतो 

chd279.jpg

रांची 

"संवाद आपके साथ" कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस नेताओं के दल के साथ चतरा एवं लातेहार जिला में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इसके पूर्व इटखोरी भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना की। चतरा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा छोड़ सुभाष दास ने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी उम्मीदवार होगा वह कांग्रेस का होगा। किसी व्यक्ति विशेष का नहीं होगा। इसलिए कोई गलतफहमी कार्यकर्ताओं के मन में नहीं रहनी चाहिए। कांग्रेस की नीति, कार्यक्रम, त्याग, बलिदान और गौरवशाली इतिहास से युवाओं को अवगत कराना होगा।  


कहा, हमारी महागठबंधन की सरकार जनता की सरकार है। भाजपा की तरह अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों की सरकार नहीं है। झारखंड में देश का भरण पोषण करने वाले किसानों का 2 लाख का ऋण माफ किया गया दूसरी ओर केंद्र की भाजपा सरकार बड़े पूंजीपतियों का औद्योगिक ऋण माफ कर रही है। उन्हें किसानों से कोई मतलब नहीं। अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, ओल्ड पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले योजना सहित कई ऐसी योजनाएं धरातल पर चल रही हैं जिससे भाजपा नेताओं की रातों की नींद उड़ी हुई है। वह हर दिन नए चुनावी मुद्दे तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में परिवार की प्रत्येक महिला को मिलने वाली मईंया सम्मान योजना से उनके पैरों के नीचे की बची हुई जमीन भी खिसक चुकी है।

मौके पर केशव महतो कमलेश के साथ रविंद्र सिंह,सतीश पाल मुंजनी, जयशंकर पाठक, मदन मोहन शर्मा,संजय लाल पासवान, केदार पासवान,रियाज अंसारी मौजूद थे। वहीं, कार्यक्रम में केएन. त्रिपाठी, भीम कुमार, प्रमोद दुबे,विनोद कुशवाहा, मोतीलाल पासवान, बद्रीराम, धीरज अंबेडकर, प्रेम रंजन पासवान, आनंद भारती, मुकेश पासवान, प्रसाद भारती, अर्जुन राम, ब्रह्मदेव पासवान, रमेशी राम, सुबोध कुमार दास शाहिद सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


 
 

Tags - candidate assembly elections Congress Keshav Mahato Jharkhand News