logo

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली में की पीएम मोदी से मुलाकात, चंपाई को लेकर क्या हुई बात 

chd278.jpg

रांची 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की।झारखंड के वर्तमान हालातों पर चर्चा हुई। बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को रांची से दिल्ली तलब किया गया था। अर्जुन मुंडा भी दिल्ली में पहले से कैंप हुए हैं। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री दीपक प्रकाश भी मौजूद हैं। बता दें कि कल रात चंपाई सोरेन की दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई है। इसके बाद चंपाई ने कहा है कि वे 30 अगस्त को रांची में एक समारोह में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। 

 

इधर, चंपाई के बीजेपी में आने पर नेता अर्जुन मुंडा ने कहा, आदिवासियों के बीच में सिर्फ वोट की राजनीति करना स्वीकार्य नहीं है। सत्ता लोलुपता के लिए एक आदिवासी को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाया गया है। नीति और सिद्धांत के साथ पूरे देश में आदिवासियों को संगठित करने की दृष्टि से एक बड़े कदम के तहत चंपई सोरेन का भाजपा में आना शुभ है। 


 

Tags - BJP Babulal Marandi PM Modi Champai soren  Jharkhand News