logo

हेमंत सोरेन के लिए 1932 केवल चुनावी मुद्दा लेकिन हमारे लिए संकल्प है- सुदेश महतो

rrr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आजसू पार्टी का मिलन समारोह आज हरमू स्थित पार्टी मुख्यालय में हुआ। इसमें पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो खास तौर से उपस्थित रहें। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने आजसू का दामन थामा। इस दौरान सुदेश महतो ने कहा कि राजनीति से जोड़कर युवा राज्य को नेतृत्व देंगे। यह तैयारी उसी को लेकर हैं। बाबूलाल के ताजपोशी पर सुदेश महतो कहा एक अध्यक्ष का जाना दूसरे अध्यक्ष के आने का है। यह कार्यक्रम एनडीए पहले की ही तरह मजबूती से करता रहेगा। काम बाबूलाल के साथ पहले भी हम लोग काम कर चुके हैं।

रामगढ़ की तरह ही होगा डुमरी का परिणाम 
डुमरी उपचुनाव पर लेकर सुदेश महतो ने कहा कि रामगढ़ की तरह ही डुमरी का परिणाम होगा। सीएम पर तंज कसते हुए सुदेश ने कहा कि 1932 मुख्यमंत्री के लिए सिर्फ चुनावी मुद्दा है। लेकिन हमारे लिए संकल्प है। 1932 का नाम लेकर हेमंत सोरेन ने अपना नियोजन कर लिया। लेकिन उन युवाओं को भूल गए जिनकी बदौलत उनका नियोजन हुआ। मुख्यमंत्री 1932 को सिर्फ बयानों में जिंदा रखना चाहते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N