logo

फुटबॉल टूर्नामेंट से छिपी हुई खेल प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता हैः जानकी यादव

3221.jpg

द फॉलोअप, रांची
कोडरमा जिला अंतर्गत बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के जयनगर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत गडगी में युवा आदर्श क्लब के तत्वावधान में आयोजित शानदार फुटबॉल टूर्नामेंट का आज रोमांचक फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ! इस भव्य फाइनल मैच का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि, झारखण्ड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव  ने फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर किया। दलांगी (सरिया, गिरिडीह) और खरगु (चलकुशा, हजारीबाग) के बीच खेला गया खिताबी मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें निर्धारित समय तक कोई परिणाम नहीं निकला। इसके बाद रोमांचक पेनाल्टी शूट-आउट में दलांगी की टीम ने 06-05 गोल से शानदार जीत दर्ज कर प्रथम पुरस्कार पर अपना कब्जा जमाया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन युवाओं की छिपी हुई खेल प्रतिभा को निखारने का सबसे बेहतरीन मंच हैं। उन्होंने खेल और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजक कमिटी ‘युवा आदर्श क्लब गडगी’ के सभी सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक आभार और शुभकामनाएं व्यक्त कीं, जिनके अथक प्रयासों से यह टूर्नामेंट ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि मैं जब विधायक बना तो इचाक, बरकट्ठा और जयनगर के डंडाडीह में प्रखंड स्तरीय खेलकूद स्टेडियम बनाने का काम किया, आने वाले दिनों में इस गड़गी में भी भव्य स्टेडियम बनकर रहेगा लेकिन याद रहे न तो मेरे पहले कोई एक स्टेडियम बना पाया न ही मेरे चुनाव हार जाने के बाद कोई अब तक एक भी स्टेडियम विधानसभा क्षेत्र में बना पाया जो कहीं उदाहरण भी दे सके। अतिथियों द्वारा विजेता को हीरो स्पलेंडर प्लस और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल वहीं तृतीय विजेता टीम को रेंजर साइकल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष (कोडरमा) शालिनी गुप्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Tags - Football Tournament Jaynagar Adarsh ​​Club Janaki Prasad Yadav Koderma