द फॉलोअप डेस्क
एक सितंबर से प्रारंभ होनेवाले सप्ताह में छुट्टियों की लंबी कतार है। अगले सप्ताह सचिवालयों में लगातार पांच दिन और राज्य सरकार के क्षेत्रीय कार्यालयों में चार दिनों की छुट्टी रहेगी। राज्य सरकार के कर्मी इसका भरपूर आनंद लेने के मूड में है। इसको लेकर अभी से उनके बीच खुशी का भी माहौल है। राज्य सरकार द्वारा जारी छुट्टी की अधिसूचना के मुताबिक तीन एवं चार सितंबर को झारखंड का प्रमुख त्योहार करमा पूजा है। तीन सितंबर को बुधवार एवं चार सितंबर को गुरुवार है। पांच सितंबर शुक्रवार को मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्म दिन) की छुट्टी है। इसके बाद सचिवालयों में शनिवार एवं रविवार की छुट्टी है। वहीं क्षेत्रीय कार्यालयों में रविवार की छुट्टी है। तीन एवं पांच सितंबर को एनआई एक्ट के तहत छुट्टी है। इसलिए दोनों दिन राज्य में अवस्थित बैंक और केंद्रीय कार्यालयों में भी छुट्टी रहेगी।
.jpeg)