logo

जामताड़ा के पांच बेटियों का पहली बार हॉकी के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कैंप के लिए हुआ चयन

KHELADI.jpg

द फॉलोअप डेस्क

हॉकी झारखंड द्वारा 25 अप्रैल से 1 मई तक रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोराबादी में सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर के आधार पर सर्वश्रेष्ठ चयनित खिलाड़ी आगामी माह राउरकेला ओडिशा में आयोजित 13 वीं सबजूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2023 के लिए झारखंड राज्य से प्रतिनिधित्व करेंगे। हॉकी झारखंड द्वारा इस 7 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में जामताड़ा जिले के पांच बेटियों का गत दिन हॉकी जामताड़ा के द्वारा आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर चयनित किया गया है। जिसमें मुख्य रुप से पुबिता हंसदा, पिंकी कुमारी, मौसम कुमारी, लखीरानी मरांडी और अबिता मरांडी शामिल है। इस संबंध में हॉकी जामताड़ा के सचिव डॉ.भास्कर चांद ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी हॉकी झारखंड के कार्यालय रांची पहुंचकर हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह का आशीर्वाद प्राप्त किए। यह जिला वासियों के खेल और खिलाड़ियों लिए गर्व की बात है।

हॉकी जामताड़ा के अध्यक्ष ने दी बधाई

बताया गया कि हॉकी खेल के प्रशिक्षण शिविर में जामताड़ा के बच्चे पहली बार शामिल हो रहे है। इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान पूरे झारखंड प्रदेश स्तर के खिलाड़ियों के साथ समन्वय स्थापित कर यहां की बेटियां हॉकी खेल के बारीकियों को सिखाएंगे। वहीं, आने वाले समय में यहां के बेटियां निश्चित रूप से राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भी झारखंड राज्य को प्रतिनिधित्व करेंगी। इस मौके पर बेटियों को हॉकी जामताड़ा के अध्यक्ष हरिओम , जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ.गोपाल कृष्ण झा, जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक दुबे के अलावे अनूप राय, संजय परशुरामका, विपिन दुबे , संजीव सेन, परणिता सिंह, सूरज कु.पासवान, कुंदन राय, इम्तियाज अंसारी, रौनक राज , सोनू कु  मल्लिक ने प्रशिक्षण शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मंगल कामनाएं के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT