logo

वंदे भारत ट्रेन के बैटरी बॉक्स में लगी आग, यात्रा कर रहे थे VIP लोग, फिर जो हुआ....

vande_bharat_aag.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
वंदे भारत ने आग लगने की घटना सामने आई है। वंदे भारत ट्रेन के C-14 कोच में सोमवार सुबह आग लग गई। आग कोच के नीचे लगे बैटरी बॉक्स में लगी थी। आग लगने की जानकारी मिलते ही यात्रियों में अफरा-तफरा मच गई। सभी को शांत कराया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को मामला की जानकारी दी गई। दमकल की टीम और रेलवे विभाग के करीब 58 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस दौरान किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना मिलते ही यात्रियों को उस कोच से सुरक्षित उतार लिया है।  हालांकि जानकारी मिली है कि इस ट्रेन में VIP लोग सफर कर रहे थे।


58 मिनट में आग पर काबू पाया गया
दरअसल मामला मध्यप्रदेश के बीना रेलवे स्टेशन का है। जहां रानी कमलापति से निजामुद्दीन जा रही  वंदे भारत में आग लग गई। आग सुबह करीब 7:10 में लगी। जिसके बाद घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। जिसके बाद करीब 7.58 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद कोच से बैटरी बॉक्स को अलग किया गया। C-14 की इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद कर दी गई। इसके पैसेंजर्स को C-2 में शिफ्ट कर ट्रेन को सुबह 10.19 पर रवाना किया गया। इस बीच ट्रेन में ही पैसेंजर्स को फूड सप्लाई किया गया।


VIP लोग कर रहे थे सफर 
इस वंदे भारत ट्रेन में कांग्रेस नेता अजय सिंह, IAS अविनाश लवानिया सहित कई अन्य ब्यूरोक्रेट्स और नेता सफर कर रहे थे। घटना के बाद पूरी ट्रेन को खाली करा लिया गया। DRM भोपाल सौरभ बंदोपाध्याय ने बताया, 'धुआं उठता देख गार्ड ने ट्रेन रुकवाई।' CPRO राहुल श्रीवास्तव ने बताया, 'ट्रेन लेट होने पर पैसेंजर्स के लिए एक्सट्रा फूड के लिए इंतजाम किया जा रहा है।'

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N