द फॉलोअप डेस्क
रांची के धुर्वा थाना परिसर में उस वक्त अफरा-तफरा मच गई जब पुलिस बैरक में अचानक आग लग गयी। घटना बुधवार सुबह की है। आग लगने के बाद वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गए। लेकिन आग ने तुरंत में भयावह रूप ले लिया। कई सिपही मरते-मरते बचे। इसके बाद इसकी सूचना तुरंत दमकल की टीम को दी गई। मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग लगने के पीछे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अगलगी से कितने का नुकसान हुआ है,इसका पता नहीं लगा है। लेकिन कई जरूरी काग़ज़ात और वर्दी जलकर खाक हो गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N