logo

सेना जमीन घोटाला मामले में ईडी ने दाखिल किया जवाब, अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी

jharkhand_Highcourt2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बरियातू रोड स्थित सेना के कब्जे वाले 4.55 एकड़ जमीन मामले पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में छवि रंजन की याचिका पर सुनाई हुई।  सुनवाई जस्टिस गौतम कुमार चौधरी के अदालत में हुई। इस दौरान ईडी की ओर से जवाब दाखिल किया गया। वहीं प्रार्थी की ओर से जवाब दायर करने के लिए ईडी से समय मांगा गया। जिसे ईडी ने स्वीकार कर लिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी।  सुनवाई को दौरान प्रार्थी (छवि रंजन) की ओर से कहा गया कि उनकी इसमें कोई संलिप्तता नहीं है। ईडी द्वारा उन्हें गिरफ्तार किए जाना सही नहीं है। 


इन पर हुआ था चार्जशीट दाखिल 
बता दें कि रांची के बड़गाईं अंचल के बरियातु स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े इस केस में ED रांची के पूर्व उपायुक्त आइएएस छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। बता दें कि छवि रंजन और बड़ागाईं राजस्व कर्मचारी सहित 18 लोगों के ठिकाने पर ईडी ने 13 अप्रैल को छापेमारी की थी। 14 अप्रैल को 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं 4 मई को आईएएस छवि रंजन पर ईडी ने शिकंजा कसा था। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N