logo

केंद्र सरकार के इशारे पर लालू यादव व उनके परिवार को परेशान कर रही ईडी-सीबीआई- संजय यादव

092.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव सह गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र में स्थित भाजपा सरकार के इशारे पर लालू प्रसाद के परिवार को सीबीआई एवं ईडी परेशान कर रही है। भाजपा की ये सोची समझी साजिश है। इसे राष्ट्रीय जनता दल कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि केंद्र सरकार का यही रवैया रहा तो केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल सड़क पर उतर कर विरोध करेगी। संजय यादव ने कहा कि भाजपा
2024 के चुनाव की तैयारी के तहत षडयंत्र कर रही है। भाजपा लालू प्रसाद के करिश्मा को जानती है। इसलिए उसके नेता घबराए हुए हैं। यही कारण है कि जब चुनाव नजदीक आता है प्रताड़ित करना शुरू कर दिया जाता है। मगर लालू प्रसाद करोड़ों गरीब गुरबों की आवाज है। केंद्र के इशारे पर चलने वाली ईडी और सीबीआई से वे डरने वाले नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बड़ी कार्रवाई : सीएम के आदेश पर राज्यभर में पीडीएस दुकानों का हुआ औचक निरीक्षण, दर्जनों लाइसेंस रद्द, सैकड़ों हुए सस्पेंड

राजद-जदयू गठबंधन से भाजपा है परेशान
राजद और जदयू का जब-जब गठबंधन होता है केंद्र सरकार केंद्रीय एजंसियों का दुरूपयोग करती है। ईडी और सीबीआई की छापामारी तेज हो जाती है। जिसे राज्य की ही नहीं देश की जनता भी समझ रही है। आने वाले समय में देश की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। संजय यादव ने यह भी कहा कि भाजपा येन-केन प्रकारेण केंद्र की सत्ता में बने रहना चाहती है। यही वजह है कि केंद्रीय ऐजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर विपक्ष के नेताओं को हमेशा परेशान करते रहती है। अगर केंद्र के तोते अपने रवैया नहीं बदले तो राजद सड़क पर उतर कर सभी जिलों में केंद्र सरकार सहित सीबीआई और ईडी का पुतला दहन करेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT