logo

रांची में डोली धरती, सुबह 6 बजे लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके

EARTH.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड की राजधानी रांची में सुबह 6 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि यहां की भूकंप की तीव्रता का रिकॉर्ड अभी सामने नहीं आया है और ना ही इस भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र अक्षांश 19.52 उत्तर और 88.55 पूर्वी देशांतर पर महसूस किया गया। भूकंप से फिलहाल लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सावधान रहने की जरूरत है।


बंगाल की खाड़ी में मंगलवार सुबह 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में आज सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई। इसके झटके राज्य के कई इलाकों में महसूस किए गए। इस आपदा के कारण किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 


नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में 91 किलोमीटर की गहराई में था। जानकारों के अनुसार भूकंप का केंद्र सतह से काफी नीचे होने पर इसका प्रभाव कम होता है। वहीं, भूकंप का केंद्र अगर सतह से 5 से 10 किलोमीटर की गहराई में रहा तो इसके प्रभाव से अधिक नुकसान होने का खतरा बना रहता है। हालांकि यह भूकंप की तीव्रता पर निर्भर करता है।