logo

भ्रष्टाचार, वादा खिलाफी, तुष्टिकरण के कारण जनता की नजरों में गिर चुकी हेमंत सरकार- लक्ष्मीकांत वाजपेई

BJP_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

राज्य सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह सरकार अपने भ्रष्टाचार, वादा खिलाफी, तुष्टिकरण के कारण जनता की नजरों में गिर चुकी है। ये बात भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई 9 अप्रैल रविवार को प्रदेश कार्यालय में कही। उन्होंने कहा कि इस सरकार को युवाओं, गरीबों, किसानों, महिलाओं, पिछड़ों, आदिवासी, दलितों की आह लग चुकी है। यह सरकार अपने कृत्यों से ही गिरने को तैयार है। इस दौरान उन्होंने 11अप्रैल को पार्टी द्वारा आयोजित हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ आंदोलन के तहत सचिवालय घेराव कार्यक्रम के लिए व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि मुट्ठी भींच कर इस सरकार को अपदस्थ करने का संकल्प लीजिए, और अपने अपने जिम्मेवारियों को पूरा कीजिए। बता दें कि भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई तीन दिवसीय रांची दौरे पर हैं।

यह भी पढ़ें: गोड्‌डा से स्पेशल ट्रेन से जितने लोग बुला रही है भाजपा उतने तो शालीमार बाजार में जुटते हैं- सुप्रियो

कार्यक्रम की सफलता में व्यवस्था प्रबंधन महत्वपूर्ण

बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि किसी कार्यक्रम की सफलता के पीछे कार्यक्रम की तैयारी में जुटे कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था में जुटे कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेवारी को तन्मयता से पूरा करने का आह्वान किया। कहा कि व्यवस्था के कार्यकर्ताओं के व्यवहार का असर सुदूर क्षेत्रों से आए लोगों पर पड़ता है।

महामंत्री कर्मवीर सिंह ने तैयारियों की ली जानकारी

ठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रत्येक विभाग की क्रमवार जानकारी ली और तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंन कई आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया। मौके पर प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, दीपक बंका, सुबोध सिंह गुड्डू, संजीव विजय वर्गीय, अरुण झा, मुनचुन राय, चंदन कुमार, बबन गुप्ता, सूरज चौरसिया, पंकज शहदेव, अंचल तिवारी,रविनाथ किशोर, सतीश सिंहा, सूर्य प्रभात, अरविंद तिवारी,  डॉ अभिषेक रामदीन, प्रेम वर्मा, मुकेश मुक्ता, संजय चौधरी, अरुण पांडे, सोना खान, राहुल अवस्थी, रजनीश पांडे, शिवपूजन पाठक, तारिक इमरान शामिल थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT