logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 68वां जन्मदिन: शिक्षक से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक का सफर 

RASTRAPATI.jpg

राष्ट्रती दौपदी मुर्मू का जन्मदिन:
देश की महामहिम राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर देशभर ही नहीं बल्कि विदेशों से भी शुभकामनाएं दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के सभी राज्यों से नेता, मंत्री उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित जीवन के लिए निरंतर शक्ति और सफलता की कामना भी की जा रही है। राष्ट्रपति के जन्मदिन के अवसर पर लोगों में खाशा उत्साह देखा जा रहा है। 

जीवन में लंबे संघर्ष
राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में हुआ था। साधारण आदिवासी परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने वाली द्रौपदी मुर्मू का जीवन आसान नहीं रहा है। उन्होंने अपने जीवन में लंबे संघर्ष किए हैं, तब जाकर आज देश की सर्वोच्च पद पर हैं। वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। 
उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत शिक्षक के रूप में की। बाद में ओडिशा सरकार के सिंचाई एवं ऊर्जा विभाग में भी कार्य किया। वर्ष 1997 में उन्होंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया और रायरंगपुर नगर पंचायत की पार्षद चुनी गईं। इसके बाद वह दो बार ओडिशा विधानसभा की विधायक बनीं। राज्य सरकार में वाणिज्य एवं परिवहन, मत्स्य और पशु संसाधन विकास मंत्री के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं। 

2015 में झारखंड की राज्यपाल बनीं
इसके बाद वह वर्ष 2015 में झारखंड की राज्यपाल बनीं। झारखंड में उन्होंने 2015 से 2021 तक संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन किया। फिर वर्ष 2022 में एनडीए की उम्मीदवार के रूप में उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में व्यापक समर्थन हासिल किया और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया। इसके साथ ही 25 जुलाई 2022 को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लीं।

Tags - Droupadi Murmu Birthday President Droupadi Murmu 68th BirthdayPresident of India