logo

हादसा : स्कूली बस की चपेट में आने से रिम्स के डॉ. सौरभ की हुई मौत

791.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के भीड़भाड़ वाले इलाके में शामिल करम टोली चौक के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक स्कूली बस के धक्के के कारण रिम्स के डॉ. सौरभ कुमार शर्मा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डॉ. सौरभ अपने घर से करमटोली चौक होते हुए रिम्स जा रहे थे। तभी चौक के समीप एक स्कूली बस ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। बस से धक्का लगने के कारण डॉ. सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें रिम्स पहुंचाया गया। मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुचलते हुए आगे बढ़ गई बस
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सौरभ अपनी स्कूटी से रिम्स जा रहे थे। उस समय एक स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मारी। जिसके कारण डॉ. सौरभ सड़क पर गिर गए। टक्कर मारने के बाद बस रुकी नहीं और उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बस को रुकने के लिए आवाज दी गई। मगर ड्राइवर रुकने की बजाय तेजी से बस को लेकर फरार हो गया। यह घटना राहुल ऑटोमोबाइल के सामने हुआ। किस बस ने धक्का मारा, कौन ड्राइव कर रहा था? इसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।  

प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट में दे रहे थे सेवा
रिम्स के प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट में डॉ. सौरभ पदस्थापित थे। जानकारी के अनुसार हर दिन अपनी स्कूटी से ही आना-जाना करते थे। शुक्रवार को वह खाना खाने के बाद वापस रिम्स जा रहे थे तभी बस ने कुचल दिया। डॉ. सौरभ के बारे में मिली जानकारी के अनुसार प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर वह पढ़ाया भी करते थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT