द फॉलोअप डेस्क
लालपुर, हरिओम टावर स्थित पतंजलि आईएएस एकेडमी की 17वीं वर्षगांठ दिनांक 18 जुलाई 2025 को PRCCS कैम्पस में आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य डॉ महुआ मांझी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुये। संस्थान के निदेशक डॉ संजय कुमार तिवारी ने बताया कि 2008 से स्थापित यह संस्था विगत 17 वर्षों में 2-5 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मागदर्शन प्रदान किया तथा 30,000 से अधिक विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। साथ ही वर्तमान में 25,000 से अधिक विद्यार्थी सिविल सेवा, माध्यमिक आचार्य, CTET, JTET एवं झारखण्ड दरोगा जैसे बैच में अध्ययनरत है।
मुख्य अतिथि डॉ महुआ मांझी ने पतंजलि आईएएस एकेडमी के नये आवासीय ब्रांच PRCCS की सराहना करते हुये कहा कि यह संस्थान आने वाले दिनों में झारखण्ड के लिए सिविल सेवा में गौरव का केंद्र होगा। यहाँ से सफल होकर विद्यार्थी झारखण्ड का नाम रौशन करेंगे तथा भविष्य में आईएएस, आईपीएस बनेंगे। संस्थान की पहल है कि एक छत के नीचे बच्चों को रहने, खाने, स्नातक करने तथा सिविल सेवा की तैयारी करने की सुविधा प्रदान की जायेगी, जो निःसंदेह सराहनीय है। संस्थान एक ऐसे वातावरण का निर्माण करता है जिसमें सफलता आसानी पूर्वक प्राप्त की जा सके। मुझे जानकर हर्ष हुआ कि संस्था ने झारखण्ड के युवाओं को नौकरी प्रदान करने की राह आसान किया है तथा संस्थान से जुड़े विद्यार्थी झारखण्ड के कई विद्यालयों एवं जिला मुख्यालयों एवं प्रखण्डों में विभिन्न अधिकारिक पदों पर पदस्थापित है।
इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पतंजलि आईएएस एकेडमी झारखण्ड के युवाओं के लिए एक प्रकाश स्तम्भ है, जहाँ से कोई विद्यार्थी अपने सपनों को पूरा करता है। नौकरी पाना प्रत्येक विद्यार्थी का लक्ष्य होता है और यहाँ आकर कोई छात्र अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। PRCCS के निदेशक डॉ संजय कुमार तिवारी ने जो सपना देखा है कि 12वीं पास विद्यार्थियों को 4 वर्ष तक अपने आवसीय केन्द्र में रखते हुये स्नातक के साथ बच्चे सिविल सेवा की तैयारी करेंगे, तो 2028 तक झारखण्ड के बच्चे UPSC परीक्षा में परचम लहरायेंगे। यह सपना उनका अवश्य पूर्ण होगा। यह संस्थान एक मिशाल बनेगी और झारखण्ड को गौरव की अनुभूति करायेगी। PRCCS एक आधुनिक गुरूकुल के जैसा है, जहाँ बच्चे और शिक्षक एक साथ रहकर अपने पठन-पाठन का कार्य करते है। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे, कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी धूम-धाम से आयोजन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन PRCCS की प्राचार्या चंचला तिवारी ने की।