logo

राजनीति : आम जनता को सुरक्षित रखने में नाकाम हैं सीएम, बेहतर होगा इस्तीफा दे देंः आशा लकड़ा 

9c8769cb-a4a3-44e0-b4f4-df93889e0d9b2.jpg

रांचीः
मोरहाबादी में आज दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना के बाद विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी क्रम से रांची की मेयर डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि रांची के हाई सिक्योरिटी एरिया में दिन-दहाड़े गोलीबारी की घटना होना चिंतनीय है।

 

कहा कि जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार में अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी में अपराधी खुलेआम मौत का खेल, खेल रहे हैं और पुलिस-प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस जगह पर यह घटना घटी है, वहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन का आवास है। 


 

राज्य की जनता सुरक्षित नहीं 
मेयर ने कहा घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उपायुक्त व एसएसपी का आवास भी है। इस घटना से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शहर में हिस्ट्री शीटर सक्रिय हो चुके हैं। राज्य सरकार से इससे शर्मनाक घटना और क्या हो सकती है, जब हाई सिक्योरिटी एरिया ही असुरक्षित हो। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं और मोरहाबादी स्थित उनके पिता (शिबू सोरेन) के आवास के समीप घटित इस घटना से यह स्पष्ट हो चुका है कि राज्य की आम जनता कितनी सुरक्षित है। 


 

आम जनता की हिफाजत कैसे करेंगे सीएम 
जब राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन आम जनता की हिफाजत नहीं कर सकते तो उन्हें तत्काल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें सहस्र यह स्वीकार करना चाहिए कि राज्य की आम जनता को सुरक्षित रखने में वे नाकाम हो चुके हैं।