logo

पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद समेत दर्जनों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

congres.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में आज झारखंड के पूर्व प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने दर्जनों सार्थियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और डॉ प्रसाद पासवान नेशनल एजुकेशन कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कृर्षि मार्किटिंग बोर्ड अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी, विनय सिन्हा दीपू, अभिलाष साहु, राजन वर्मा केदार पासवान, जवाहर लाल महत्था, अभिजीत राज, कामेश्वर गिरि, सुनीत शर्मा, राजू राम, अंजनी रंजन ने पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। 
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि डॉ प्रसाद पासवान शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से काफी सक्रिय रहे है, उनके अनुभव से संगठन को नई उर्जा मिलेगी। 
कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जन सेवा और जनता की आवाज बुलंद करने वाली पार्टी रही है। डॉ पासवान एवं अवध नारायण प्रसाद का पार्टी में आना इस मिशन को ओर अधिक सशक्त करेगा। 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि डॉ पासवान एवं अवध नारायण प्रसाद जैसे अनुभवी एवं प्रतिबद्ध व्यक्तियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए हमें गर्व है। इनके जुड़ने से पार्टी में नई उर्जा  और मजबूती मिलेगा। 
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से लालन कुमार पासवान, ओम पासवान, तारकेश्वर, प्रो शेखर मल्लिक, ब्रजकिशोर राय, बृजकिशोर बड़ाईक, रिता पासवान, नवल किशोर पासवान, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, प्रो प्रदीप कुमार, प्रो दिनेश पासवान आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 

Tags - jharkhand news jharkhand latets news jharkhand khabar jharkhand update congress news congress latest news congress party join keshav mahto kamlesh